Neend : Thakan Se Sphoorti Tak by Sanjay Kumar Agarwal

क्या आपने कभी सोचा है—
• क्यों कुछ लोग पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान दिखते हैं, जबकि कुछ लोग जागने के दौरान हमेशा ही सुस्त दिखते हैं?
• क्यों आपका आलस्य आपके कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादकता पर बुरा प्रभाव डाल रहा है?
• सोने की सही मात्रा क्या है?
• बिस्तर छोड़ने का सबसे सही समय क्या है?
• क्यों सुबह जल्दी उठने के प्रयास एक या दो हफ्ते में दम तोड़ देते हैं?
• कौन से तरीके हैं, जिनसे लंबे समय से इकट्ठा हो रही नींद की कमी को पूरा किया जा सकता है?
यदि इनका उत्तर हाँ है, तो घबराइए मत। आप अकेले नहीं हैं। हममें से अधिकांश लोग अपने दैनिक जीवन में इन चुनौतियों का सामना करते हैं।
लेखक ने नींद पर काफी शोध किया और लोगों के निद्रालु रहने के सही कारणों का पता लगाया। यह पुस्तक आसानी से समझ में आनेवाले और आसानी से अपनाए जानेवाले समाधान आम बोलचाल की भाषा में उपलब्ध कराती है, ताकि एक सामान्य आदमी भी अपने सोने के तरीकों में सुधार कर सके और अपनी उत्पादकता को बढ़ा सके।
यह पुस्तक नींद से संबंधित समस्याओं पर चिकित्सा के दृष्टिकोण से नहीं लिखी गई है। यह पुस्तक आम आदमी के लिए लिखी गई है, जो अपने सोने के तौर-तरीकों में सुधार करना चाहता है, ताकि जागे रहने के दौरान वह ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा रहे और अपनी उत्पादकता को बढ़ा सके।

Publication LanguageHindi
Publication Access TypeFreemium
Publication AuthorSanjay Kumar Agarwal
PublisherPrabhat Prakashana
Publication Year2020
Publication TypeeBooks
ISBN/ISSN9789353229245′
Publication CategoryPremium Books

Kindly Register and Login to Shri Guru Nanak Dev Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Shri Guru Nanak Dev Digital Library.

SKU: 9789353229245.pdf Categories: , Tags: ,
Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Neend : Thakan Se Sphoorti Tak by Sanjay Kumar Agarwal”