Mahila Adhikar Aur Manav Adhikar by Mamta Mahrotra

महिला अधिकार और मानव अधिकार—ममता महरोत्रा

भारतीय संस्कृति में नारी को एक महान् शक्‍ति के रूप में आदर-सम्मान दिया जाता रहा है। वैदिक काल में इस देवभूमि की नारी सामाजिक-धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्रों में पुरुष की सहभागिनी रहती थी।
महिलाओं को भारतवर्ष में कानून-प्रदत्त तमाम अधिकार प्राप्‍त हैं। महिलाओं को घरेलू मामलों संबंधी, जायदाद संबंधी, कार्यक्षेत्र संबंधी, व्यक्‍तिगत सुरक्षा-संरक्षण संबंधी, पंचायती राज व्यवस्था में भागीदारी संबंधी और भी तमाम हितकारी कानूनों का संरक्षण प्राप्‍त है; लेकिन परिवार व रिश्तों को सँजोने-सँवारने का महत्त्वपूर्ण दायित्व निभानेवाली आम महिला आज भी अपने अधिकारों से वंचित है। जागरूकता व शिक्षा के अभाव में आम महिला के साथ पारिवारिक स्तर पर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है।
‘महिला अधिकार और मानव अधिकार’ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद‍्देश्‍य की प्रतिपूर्ति हेतु सृजित की गई है। क्योंकि जानकारी और जागरूकता के अभाव में हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते।
आशा है, कामकाजी महिलाओं सहित गृहिणियों, व्यवसायी एवं तरक्कीपसंद महिलाओं के लिए भी यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी।

Publication LanguageHindi
Publication Access TypeFreemium
Publication AuthorMAMTA MAHROTRA
PublisherPrabhat Prakashana
Publication Year2017
Publication TypeeBooks
ISBN/ISSN9789380183374′
Publication CategoryPremium Books

Kindly Register and Login to Shri Guru Nanak Dev Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Shri Guru Nanak Dev Digital Library.

SKU: 9789380183374.pdf Categories: , Tags: ,
Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mahila Adhikar Aur Manav Adhikar by Mamta Mahrotra”