Amazon Success Story by Sanjay Bhola ‘Dheer’

Amazon सक्सेस Story—एक ऐसा मंच है, जो ग्राहक को सूई जैसी छोटी वस्तु से लेकर घर-दफ्तर की तमाम वस्तुएँ खरीदने को आमंत्रित करता है। एक ऐसी कंपनी है, जो एक मकान के छोटे से गैराज से शुरू हुई और आज अमेरिका के ऊँची-ऊँची इमारतोंवाले सिएटल जैसे महँगे शहर में सबसे अधक क्षेत्रफलवाले ऑफिस के नाम से जानी जाती है। एक ऐसी कंपनी, जिसकी शुरुआत माता-पिता की जमापूँजी से इस शर्त पर हुई कि उनकी सारी जिंदगी की कमाई एक ऐसे काम में लगने जा रही है, जिसमें 70 प्रतिशत घाटे की उम्मीद थी। एक ऐसी कंपनी, जिसने पुस्तकों को ऑनलाइन बेचने जैसे छोटे से विचार को अपने व्यापार का लक्ष्य बनाया और आज विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन कंपनी के रूप में स्थापित है, उसी बहुचर्चित कंपनी के मालिक हैं—जेफ बेजोस!
प्रस्तुत पुस्तक में खरीदारी के बदलते स्वरूप के बारे में बात करते हुए विशेष रूप से Amazon सक्सेस Story की जानकारी प्रस्तुत की है, जो पाठकों को इस विशालतम ऑनलाइन शॉपिंग सेवा के बारे में ऐसी अनूठी व विस्तृत जानकारी देती है, जो उन्हें सोचने पर विवश कर देती है कि Amazon सक्सेस Story एक विलक्षण कंपनी है और जेफ बेजोस एक अद्भुत व्यक्ति। इतनी बड़ी कंपनी को बिल्कुल छोटे स्तर से उठाकर इतने ऊँचे मुकाम तक ले जाना आसान तो नहीं ही था, परंतु कहते हैं न कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अवश्य मिलती है।
एक साधारण मनुष्य जेफ बेजोस के अप्रतिम साहस, बुद्धिमत्ता व जीवटता की प्रेरक गाथा।

Publication LanguageHindi
Publication Access TypeFreemium
Publication AuthorSANJAY BHOLA ‘DHEER’
PublisherPrabhat Prakashana
Publication Year2018
Publication TypeeBooks
ISBN/ISSN9789386871572′
Publication CategoryPremium Books

Kindly Register and Login to Shri Guru Nanak Dev Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Shri Guru Nanak Dev Digital Library.

SKU: 9789386871572.pdf Categories: , Tags: ,
Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Amazon Success Story by Sanjay Bhola ‘Dheer’”