Napoleon Hill Ke Mahan Bhashan by Napoleon Hill

उद्देश्य की निश्चितता के बिना इस संसार में कभी किसी ने कोई भी सार्थक उपलब्धि प्राप्त नहीं की। हो सकता है कि आपके छोटे-छोटे उद्देश्य हों; लेकिन आप यदि जीवन में सफल होना चाहते हैं तो भविष्य में आपको कोई ऐसा लक्ष्य तय करना होगा, जिसे आपने अब तक प्राप्त नहीं किया है और कुछ ऐसा, जो यह बताता है कि आपके लिए सफल जीवन का अर्थ क्या है।

इस युग में सबसे बड़ा पाप यह है कि अधिकांश लोग न केवल अधिक मेहनत करने से बचते हैं, बल्कि यकीन मानिए, मेहनत करने से ही बचते हैं।

मनुष्य अपना ही साँचा गढ़ता है। अपना भाग्य वह खुद लिख सकता है, अपने भविष्य को स्वयं आकार दे सकता है। अपना काम स्वयं तय कर सकता है।

आप गरीबी के बारे में सोच सकते हैं, आप विफलता के बारे में सोच सकते हैं,
आप पराजय के विषय में सोच सकते हैं और आपको बिलकुल यही सब मिलेगा।
आप सफलता के बारे में सोच सकते हैं, पैसों की बाढ़ के बारे में सोच सकते हैं, आप उपलब्धि के विषय में सोच सकते हैं और आपको यही मिलेगा।
—इसी पुस्तक से
सैल्फ हैल्प पुस्तकों के विश्वविख्यात लेखक नेपोलियन हिल ने अपने भाषणों में जीवन के व्यावहारिक पहलू बताए हैं। उनके दीर्घ अनुभव से आमजन लाभ उठा सकें, इसी उद्देश्य से इस पुस्तक में उनके प्रमुख भाषण संकलित किए गए हैं। ये आपको प्रेरित करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ाएँगे व सफलता प्राप्त करने के लिए उद्यत करेंगे।

Publication LanguageHindi
Publication Access TypeFreemium
Publication AuthorNapoleon Hill
PublisherPrabhat Prakashana
Publication Year2021
Publication TypeeBooks
ISBN/ISSN9789390378838′
Publication CategoryPremium Books

Kindly Register and Login to Shri Guru Nanak Dev Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Shri Guru Nanak Dev Digital Library.

SKU: 9789390378838.pdf Categories: , Tags: ,
Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Napoleon Hill Ke Mahan Bhashan by Napoleon Hill”