Satya Nadella : Microsoft Ka Badalta Chehra by Jagmohan S. Bhanver

हैदराबाद के सत्या नडेला 4 फरवरी, 2014 को विश्वविख्यात टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) नियुक्त किए गए। तभी से उनके बारे में जानने की बेहद जिज्ञासा है, अनुमान है और अपेक्षा है। हो भी क्यों नहीं, आखिरकार उन्हें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने का दायित्व जो सौंपा गया है।
नडेला विरले ही सार्वजनिक शख्सियत रहे और हाल तक उन्होंने नेतृत्व करने की क्षमता का प्रदर्शन भी नहीं किया था। दरअसल, अभी भी लोग उनके बारे में बहुत कम जानते हैं। उस शख्स को क्या चीज प्रेरित करती है, जिसे विशालकाय माइक्रोसॉफ्ट को भविष्य की राह पर आगे ले जाने का जिम्मा दिया गया है? माइक्रोसॉफ्ट के हाल के इतिहास के मद्देनजर उनकी नियुक्ति के पीछे क्या कारण थे? नडेला की नियुक्ति माइक्रोसॉफ्ट के लिए और पूरे तकनीकी उद्योग के लिए क्या उद्घोष करती है?
यह पुस्तक सत्या नडेला के व्यक्तित्व और उनके पेशेवर अंदाज को समझने का प्रयास करती है और तकनीकी तरक्की के भविष्य के लिए उनकी नियुक्ति के क्या मायने हैं, इसे भी रेखांकित करने की कोशिश करती है।

Publication LanguageHindi
Publication Access TypeFreemium
Publication AuthorJAGMOHAN S. BHANVER
PublisherPrabhat Prakashana
Publication Year2018
Publication TypeeBooks
ISBN/ISSN9789352666980′
Publication CategoryPremium Books

Kindly Register and Login to Shri Guru Nanak Dev Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Shri Guru Nanak Dev Digital Library.

SKU: 9789352666980.pdf Categories: , Tags: ,
Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Satya Nadella : Microsoft Ka Badalta Chehra by Jagmohan S. Bhanver”